vishal mishra – ram aayenge كلمات اغاني
[vishal mishra “ram aayenge” के बोल]
[intro]
आज गली_गली अवध सजाएँगे
आज पग_पग पलक बिछाएँगे
ओ, आज गली_गली अवध सजाएँगे
आज पग_पग पलक बिछाएँगे
आज सूखे हुए पेड़ फल जाएँगे
[chorus]
नैना भीगे_भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे_भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 1]
सरजू जल_थल, जल_थल रोए, जिस दिन राघव हुए पराए
ओ, बिरहा के सौ पर्वत पिघले, हे रघुराई, तब तुम आए
ये वही क्षण है निरंजन, जिसको दशरथ देख ना पाए
[pre_chorus]
सात जन्मों के दुख कट जाएँगे
आज सरजू के तट मुस्काएँगे
मोरे नाचेंगे, पपीहे आज गाएँगे
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे_भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ फूल बिछाएँ, राम आएँगे
[verse 2]
जाके आसमानों से तारे माँग लाएँगे
कौशल्या के लल्ला जी, तुम्हीं पे सब लुटाएँगे
१४ साल जो रोके, वो आँसू अब बहाएँगे
अवध में राम आएँगे, हमारे राम आएँगे
[verse 3]
नील गगन से साँवले, कोटि सूर्य सा तेज
नारायण तज आएँ हैं शेष नाग की सेज
“राघव, “राघव” करते थे युग_युग से दिन_रैन
आज प्रभु ने दरस दिया, धन्य हुए हैं नैन
[bridge]
नतमस्तक हैं तीन लोक और सुर_नर करें प्रणाम
एक चंद्रमा, एक सूर्य, एक जगत में राम
एक जगत में राम
[chorus]
आज दसों ये दिशाएँ जैसे शगुन मनाएँ, राम आएँगे
नैना भीगे_भीगे जाएँ, कैसे ख़ुशी ये छुपाएँ, राम आएँगे
कभी ढोल बजाएँ, कभी द्वार सजाएँ, राम आएँगे
कुछ समझ ना पाएँ, कहाँ दीप जलाएँ, राम आएँगे
كلمات أغنية عشوائية
- no one still › no one, still – running out of time كلمات اغاني
- kareem kalokoh › kareem kalokoh – how u feel كلمات اغاني
- steve umculo › steve umculo – answer كلمات اغاني
- 2panam › 2panam – so so waka كلمات اغاني
- ezra bell › ezra bell – dirty looks for children كلمات اغاني
- tilmil › tilmil – королева (queen) كلمات اغاني
- khilo officiel › khilo officiel – a peine conscient كلمات اغاني
- red bull batalla de los gallos 2018 › red bull batalla de los gallos 2018 – final: robledo vs sweet pain* كلمات اغاني
- bhz › bhz – fiji كلمات اغاني
- garnidelia › garnidelia – lamb. كلمات اغاني