sonu nigam & shreya ghoshal – itni si baat كلمات اغاني
इतनी सी बात
इतनी सी बात अनकही, यूँ बयाँ हो गई
इतनी सी बात, देखो ना, दास्ताँ हो गई
ना बादल, ना बारिश, अजब सी वो शब थी
ना दिल की थी साज़िश, ना अब है, ना तब थी
क्यूँ चाँदनी मेहरबाँ हो गई?
इतनी सी बात, देखो ना, दास्ताँ हो गई
इतनी सी बात
ओ, पाँव तले ज़मीं होती है, सर पे भी एक आसमाँ होता है
ओ, पाँव तले ज़मीं होती है, सर पे भी एक आसमाँ होता है
दो_inch ऊपर चलना ज़मीं से, ऐसा हमेशा कहाँ होता है
उड़े तो ज़मीं, आसमाँ हो गई
इतनी सी बात, देखो ना, दास्ताँ हो गई
इतनी सी बात
ख़्वाबों पे चलने की आदत बना लो, आदत बना लो
ख़्वाबों पे चलने की आदत बना लो
हम थाम लेंगे, तुम डगमगा लो
हँसते हो तुम तो हसीं लगते हो
नज़र लगे ना, निगाहें झुका लो
ज़िंदगी मेरी एहसाँ हो गई
इतनी सी बात
इतनी सी बात अनकही, यूँ बयाँ हो गई
इतनी सी बात, देखो ना, दास्ताँ हो गई
ना बादल, ना बारिश, अजब सी वो शब थी
ना दिल की थी साज़िश, ना अब है, ना तब थी
क्यूँ चाँदनी मेहरबाँ हो गई?
इतनी सी बात, देखो ना, दास्ताँ हो गई
كلمات أغنية عشوائية
- akb48 › akb48 – oogoe diamond (english version) كلمات اغاني
- venerime › venerime – o sábado de rafa كلمات اغاني
- seon › seon – i don’t understand كلمات اغاني
- modern stereo music box msmb › modern stereo music box (msmb) – cocaine كلمات اغاني
- moderup › moderup – vuitton كلمات اغاني
- youngchange › youngchange – i thought كلمات اغاني
- acropola › acropola – dernière soirée كلمات اغاني
- tony shhnow › tony shhnow – well known كلمات اغاني
- marshallrapper › marshallrapper – no hook pt. 2 كلمات اغاني
- aye6 › aye6 – flowers كلمات اغاني