
rushil aswal - pehle ki taraah كلمات أغنية
[verse 1]
डर लगता है कि भटक ना जाऊँ
फिर भी इस भीड़ में खोना चाहूँ
पूछते हैं वो जो साथ चले थे
कुछ कह न दूँ जो मैं कहने से पछताऊँ
पर जब गलत सही, दिखे ही नहीं
तो जाने से, भला क्यों तरसती बेवजह तू
हर बार एक ही चीज़ ढूंढे वही हम
तो क्यों अब बुलाए पहले की तरह तू
क्यों तू ये भूल जाए कि मैं अब पहले की तरह ना हूँ
[chorus]
अब मंज़िल अलग है
अलग है सफर
अलग ही छत है
अलग ही है घर
[verse 2]
रख रख कर पत्थर ही तो महल बनते हैं
इनका वज़न उठाना पड़ता है ना ये आसमान से गिरते हैं
तो क्यों कहे कि थक जाएंगे हम
गिर जाएंगे हम कभी भी
इतना भी क्या डरना गिरने से कि हम चलना ही बंद कर दें
पर जब गलत सही, दिखे ही नहीं
तो जाने से, भला क्यों तरसती बेवजह तू
हर बार एक ही चीज़ ढूंढे वही हम
तो क्यों अब बुलाए पहले की तरह तू
क्यों तू ये भूल जाए कि मैं अब पहले की तरह ना हूँ
[chorus]
अब मंज़िल अलग है
अलग है सफर
अलग ही छत है
अलग ही है घर
[verse 3]
मेरा दिल चाहता है कि मैं अब ना झुकूँ
तेरे लिए अब मैं कभी ना मुडूँ
तो अब तू मत पूछ कि मैं हूँ कैसा और मैं हूँ कहाँ
मेरी दास्तां अब मैं कुछ ही लिख दूँ
[chorus]
तो क्यों अब बुलाए पहले की तरह तू
क्यों तू ये भूल जाए कि मैं अब पहले की तरह ना हूँ
तो क्यों अब बुलाए पहले की तरह तू
क्यों तू ये भूल जाए कि मैं अब पहले की तरह ना हूँ
अब मंज़िल अलग है
अलग है सफर
अलग ही छत है
अलग ही है घर
كلمات أغنية عشوائية
- joystick! (usa) - past tense كلمات أغنية
- thomtide - oceanbreeze كلمات أغنية
- nick lord music, sosama abc the smartist - the fault in our stars, pt. 1 كلمات أغنية
- logan paul, why don’t we - help me help you (real كلمات أغنية
- sgt slick & babert - wap bam boogie كلمات أغنية
- les boulenvrac - des clous كلمات أغنية
- ooyy - for the record [ كلمات أغنية
- jair naves - vai كلمات أغنية
- trey lewis & rvshvd - dicked down in dallas كلمات أغنية
- voltaire [band] - zu was كلمات أغنية