![kalimah.top](https://kalimah.top/extra/logo.png)
neyhal - sukoon lyrics
[“sukoon” के बोल]
[verse 1]
आँखों से तेरी आँखें चार जब हुई
हुआ बैंगनी, गुलाबी आसमान
पंख फैलाएँ, पंछी, खो मेरे जाएँ
इन बैंगनी, गुलाबी आसमाँ में
[pre_chorus]
मिलावटी चाय की प्याली सी बे_स्वादी, फीकी दुनिया
खिले हज़ारों मुरझा गए, छोड़ा ना साथ तू
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
[verse 2]
कानों के भीतर समेटी ज़ुल्फ़ें तूने जब
दिखा ईद का हसीन चाँद
अधखुले होंठों पे दाँतों का फेरना
थम नब्ज़ जाए, एक झलक से, क़सम रब
[pre_chorus]
गर्म, फूली चूल्हे की रोटी सी भीनी_भीनी ख़ुशबू तेरी
ना कोई जाने, ना मैं जानूँ, तजुर्बा अनोखा क्यूँ तू?
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
[bridge]
मौजूदगी ना ज़रूरी तेरी
करूँ महसूस सुब्ह_ओ_शाम कलम से काग़ज़ों पे
खिले हज़ारों मुरझा गए
छोड़ा ना साथ तू
[chorus]
सुकूँ, अलग एहसास तू
सुकूँ, अलग एहसास तू
كلمات أغنية عشوائية
- j4ydizz1e - ferrari death trap! lyrics
- aufstand - intro lyrics
- keøma (keoma) - conversations lyrics
- carol biazin - segue com a tua vida lyrics
- part time - honey lips lyrics
- jace jupiter - obrayzow lyrics
- jamie isaac - un-thinkable lyrics
- vontaylor - come close lyrics
- william bolton - my rock lyrics
- ethan payton - roll with it lyrics