
durge maa - maddy puneet كلمات أغنية
दुर्गे माँ
lyrics _ dr.prashant bhatt
music _ maddy puneet
दुर्गे माँ, दुर्गे माँ
हे भवानी, दुर्गे माँ
माहेश्वरी, भद्रकाली
कालरात्रि, दुर्गे माँ
दुर्गे दुर्गे दुर्गे, दुर्गे दुर्गे दुर्गे
दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे दुर्गे
नीर मेरी पीर का, बहा है अम्बे रानी
आपदाओं का भँवर, बनी मेरी कहानी
है दुःखों का अंत, तेरा नाम नन्दा माई
सृष्टि सारी तेरे पग की, धूल में समाई
लेके आए दर पे तेरे, जो भी झोली ख़ाली
खुशियाँ सारे जग की भर दे, पल में अम्बे काली
संकटों का अंत, तेरा नाम हे मृडानी
दीप तेरी प्रीत का, जला दो माँ भवानी
माँ, दुर्गे माँ, दुर्गे माँ
जय भवानी, दुर्गे माँ
माहेश्वरी, भद्रकाली
कालरात्रि, दुर्गे माँ
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
हाथ में त्रिशूल तेरे, सिंह की सवारी
अधर्म काँपे भय से, जब संहारे ह्लींकारी
पापियों का अंत, तेरा नाम महाकाली
हर सखी में बस जा बन के काली भद्रकाली
भक्तजन को तारे, जब पुकारें त्राहि_त्राहि
शक्तियाँ ब्रह्मांड की हैं तुझमें ही रमाईं
है भयों का अंत, तेरा नाम हे रुद्राणी
जीत हर अनिष्ट से, दिला दो माँ भवानी
माँ, दुर्गे माँ, दुर्गे माँ
हे भवानी, दुर्गे माँ
माहेश्वरी, भद्रकाली
नारायणी, दुर्गे माँ
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।
सहस्र असुर और रक्तबीज
सब भृकुटी तान भयभीत किए
चण्ड_मुण्ड और धूम्रविलोचन
एक गर्ज से जीत लिए
शैलकुमारी, सिंह सवारी
भक्तों को भयहीन किया
धर कंठ चरण, कर धार शूल
महिषासुर का बल क्षीण किया
प्रथमम दिवस हे शैलपुत्री माँ
द्वितीय दिवस माँ ब्रह्मचारिणी
तृतीयम माँ चंद्रघंटेती
कूष्मांडेति चतुर्थकम।
पंचम माता स्कंदमातेति
कात्यायनी, कालरात्रि माँ
चाष्ट्मम माँ महागौरीति
सिद्धिदात्री रूप नवम।
सारे बोलो जय माता दी
ज़ोर से बोलो जय माता दी
शेरों वाली, जय माता दी
पास बुला ले, जय माता दी
जया कराली, जय माता दी
पार लगा दे, जय माता दी
जोताँ वाली, जय माता दी
बिगड़ी बना दे, जय माता दी
जय माता दी, जय माता दी
जय माता दी, जय माता दी
माँ, दुर्गे माँ, दुर्गे माँ
हे भवानी, दुर्गे माँ
माहेश्वरी, भद्रकाली
कालरात्रि, दुर्गे माँ
كلمات أغنية عشوائية
- allan taylor - the ladies are the loving kind كلمات أغنية
- the greatest show on earth - real cool world كلمات أغنية
- el diluvi - amor infinit كلمات أغنية
- tv·2 - tornerose كلمات أغنية
- louane - midi sur novembre (duo) كلمات أغنية
- steaming satellites - another try كلمات أغنية
- daniel dennis - huella كلمات أغنية
- edo saiya - down für dich كلمات أغنية
- neaera - eruption in reverse كلمات أغنية
- dereck scott - vormir كلمات أغنية